जहाँ पुलिस परिवार है खुशहाल, वहाँ समाज है सुरक्षित! एसपी सिद्धांत जैन के संकल्प से पुलिस परिवार का सुनहरा भविष्य
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
(सिरसा,हरियाणा):-फतेहाबाद।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच के तहत पुलिस कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनके प्रयासों से न केवल पुलिस कर्मचारी, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और स्वच्छ वातावरण जैसी बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस पहल को लेकर पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार अत्यंत प्रसन्न हैं तथा पुलिस अधीक्षक के इस महान कार्य की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।
खेलकूद के लिए सुरक्षित और आधुनिक पार्क
पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु रिहायशी क्षेत्र में सुरक्षित और आधुनिक पार्क बनाए गए हैं। यहां बच्चे साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में खेलकूद कर अपनी सेहत और उत्साह को बढ़ावा दे रहे हैं।
शिक्षा के लिए लाइब्रेरी की स्थापना
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने पदभार संभालते ही सबसे पहले पुलिस कर्मचारियों के परिवार के बच्चों के लिए पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए लाइब्रेरी स्थापित की है, जहां वे नई-नई किताबें पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और शैक्षिक स्तर में सुधार कर सकते हैं। इससे उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार हो रही है। पुलिस अधीक्षक समय-समय पर स्वयं इसका निरीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते रहते हैं।
स्वास्थ्य जांच का विशेष प्रबंध
श्री जैन ने देखा कि पुलिस कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर रहते हैं और अपने परिवार को समय नहीं दे पाने के कारण परिवार के सदस्य दुख-कष्टों में सहायता के लिए चिंतित रहते थे। इसलिए उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए हर मंगलवार को पुलिस आवासीय परिसर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कर रहे हैं।
रिहायशी क्षेत्र में विकास कार्य
एसपी अपने पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को अच्छा वातावरण और बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। रिहायशी क्षेत्र में टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और जलापूर्ति के प्रबंध को बेहतर बनाया गया है। साथ ही परिसर में स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नियमित सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं रिहायशी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां खड़ी काटिली झाड़ियाँ, बड़ी-बड़ी घासें तथा अन्य असुविधाजनक तत्व हटवाकर ट्रैक्टर के माध्यम से साफ-सफाई करवाई, जिससे किसी भी पुलिस परिवार के सदस्यों को दुर्घटना न हो और स्वच्छ वातावरण बना रहे।
पुलिस परिवार की खुशी और सुरक्षा
पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के इन प्रयासों की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। अब वे निश्चिंत होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं क्योंकि उनके परिवार की खुशहाली और सुरक्षा सुनिश्चित है।
आरडब्लूए के सदस्य एवं संरचना
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने स्वयं की देखरेख में आरडब्लूए (RWA) का गठन किया है। प्रधान उपनिरीक्षक सुमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, महिला सहायक उपनिरीक्षक चन्द्र कांता, महिला प्रधान सिपाही कृष्णा, प्रधान सिपाही विनोद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार, डब्लूसी योगेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक वेदप्रकाश सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों को आरडब्लूए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस परिवार के कल्याण के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना है।
एक प्रेरणादायक नेतृत्व
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन का यह समर्पण न केवल पुलिस कर्मचारियों के जीवन में सुधार ला रहा है, बल्कि पूरे समाज में पुलिस परिवार की स्थिति को मजबूत करने वाले एक मिसाल भी बन रहे है। वे भविष्य में भी इसी प्रकार कल्याणकारी कदम उठाते रहेंगे।