जनसेवा का संकल्प: भारत विकास परिषद ने 15 रोगियों की जिम्मेदारी उठाई

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग

(सिरसा,हरियाणा):- कालांवाली।भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली ने समाजसेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए नगर के 15 टी.बी. रोगियों को गोद लिया है। परिषद ने निर्णय लिया है कि इन रोगियों का इलाज सिविल हॉस्पिटल के सहयोग से कराया जाएगा तथा उन्हें हर माह पौष्टिक किट (पोटली) प्रदान की जाएगी।

इस पोटली में दाल, चावल, दलिया, गुड़-चना, बिस्कुट और आटा शामिल किया गया है, ताकि रोगियों को आवश्यक प्रोटीन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति हो सके। परिषद के दानी सदस्य दिनेश गर्ग जैन, मोहन बांसल, पुरुषोत्तम सिंगला, भरत जैन (बिल्लू जैन), सचिव सतीश राजपाल, डॉ. भूषण गर्ग, डॉ. अविनाश गर्ग तथा श्री कलगीधर गुरुद्वारा सदस्यों का इस कार्य में विशेष सहयोग रहा।

आज आयोजित राशन वितरण समारोह में परिषद के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश गर्ग जैन, वर्तमान अध्यक्ष अजय गर्ग जैमको, सचिव सतीश राजपाल, मोहन लाल बांसल, पूर्व सचिव करण गर्ग, अशोक गर्ग, हीरा सिंह अरनेजा, पुरुषोत्तम सिंगला, डा. भूषण गर्ग, डा. रवि (सरकारी अस्पताल), डा. अविनाश गर्ग, दिग्गज बांसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में रोगी परिवारों और सिविल अस्पताल के ANM व अन्य कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने भारत विकास परिषद की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कदम न केवल रोगियों के उपचार में सहायक होगा बल्कि समाज में जनसेवा की नई मिसाल भी पेश करेगा।