घग्गर में बढ़ते जल स्तर को लेकर एसडीएम ने दौरा कर मौजूदा हालातों का लिया जायजा

 

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग

(सिरसा ,हरियाणा):-रतिया । राजेंद्र मित्तल पहाड़ो में हुई ज्यादा बरसात के कारण घग्गर में बढ़ते जलस्तर को लेकर एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घग्गर नदी का दौरा कर मौजूदा हालातों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में स्तिथि फिलहाल कंट्रोल में है, बाढ़ जैसी स्तिथि से निपटने के लिए प्रशासन पूरे तरीके से तैयार है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए जा चुके है। इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फिल्ड में रह कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव से संबंधित जानकारी तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लेकर आए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। संभावित बाढ़ की स्तिथि से निपटने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा घग्गर नदी के बुढलाडा रोड़ पर मिट्टी के बैग भरने का काम शुरू किया गया है और नदी के किनारो पर सफाई भी करवाई जा रही है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी ली और उनसे सभी उपकरण अन्य सहायक सामग्री तैयार रखने को कहा। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कहीं भी बरसात का पानी की निकासी को लेकर स्थानीय लोग समस्या बताते हैं तो उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।