यूथ ट्रस्ट दूसरे विशाल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 16 टीमें ले रही हैं भाग
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच हुए दिलचस्प खेल मुकाबले, विजेता टीम को मिलेगी 11 हजार रुपए की नगद राशि
डबवाली
सामाजिक संस्था यूथ ट्रस्ट (रजि.) द्वारा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में दूसरे विशाल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसमें डबवाली व आसपास इलाके की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर युवा कांग्रेस नेता कुंवर वीर सिंह हिटलर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे व कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह ने की। मुख्यातिथि ने रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करवाया। खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कुंवरवीर सिंह हिटलर ने युवाओं को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इलाके के युवाओं से आह्वान किया कि वे नशों से दूर रहकर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले। विशाल खेल आयोजन के लिए उन्होंने यूथ ट्रस्ट प्रधान भारत नाहर, उपप्रधान तरसेम बलजोत सहित सभी पदाधिकारियों की खूब सराहना की। डा. केवी सिंह ने कहा कि इस प्रकार से खेल आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।
टूर्नामेंट के पहले दिन अनेक विशिष्ट अतिथियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इनमें डीएसपी रमेश कुमार, थाना शहर प्रभारी शैलेंद्र कुमार, एसआई दिलजीत सिंह, फोर्ड ट्रेक्टर एजेंसी से जगदीश सिंह, सतनाम सिंह भाऊ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुखवंत सिंह चीमा, मनजीत सिंह, मुख्तयार सिंह, फतेह सिंह आजाद, खालसा स्कूल प्रबंधक कमेटी से शविंद्र पाल सिंह पन्नू, प्रिंसिपल हर्षविंद्र सिंह बराड़ के अलावा पार्षद भारत भूषण भारती, बजरंग, लक्की शर्मा, रविंद्र देव, सूरत सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले हुए। लड़कियों की टीमों के बीच भी एक मुकाबला हुआ जिसमें डबवाली फटबॉल एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज की। भारत नाहर ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 7100 रुपए की नकद राशि व ट्राफी ईनाम में दी जाएगी। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में यूथ ट्रस्ट सदस्य सिकंदर ललका, सोनू मेहरा, रवि मॉल, मंगजीत ललका, कृष्ण, लाली मेहरा, मंगा तनेजा, रजत मेहता, रिगन, कृष्ण कुमार, कमल, युवराज, अमन, रिशपाल, हनी, कमलदीप, संजय, मन्नू, हंसराज, संजय कुमार, साधु सिंह, सरबजीत, जिंद्र,पम्मी, मोती राम आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला। बड़ी संख्या में शहर व इलाके के लोगों ने पहुंचकर विभिन्न खेल मुकाबलों को देखा व टीमों का हौसला बढ़ाया।