पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने स्वर्णकार,पैट्रोल पंप एसोसिएशन तथा पुलिस पब्लिक कमेटी की बैठक ली ।

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग 

 

 सभी पैट्रोल पंप संचालक तथा स्वर्णकार उच्च कोटि के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा सुरक्षा गार्ड तैनात करें :-पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण  ।


सिरसा.....सभी पैट्रोल पंप संचालक तथा स्वर्णकार अपनी शॉप व पैट्रोल पंप पर गार्ड तैनात करें तथा उच्च कोटि के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं,ताकि किसी अपराधिक वारदात की पुनरावृति न होने पाए  । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला  के पैट्रोल पंप एसोसिएशन,स्वर्णकार तथा पुलिस पब्लिक कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैद है, परंतु पंप संचालक तथा स्वर्णकार इस संबंध में पूरी चौकसी व सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अपराधिक वारदात की पुनरावृति न होने पाएं । पुलिस अधीक्षक ने सभी पैट्रोल पंप संचालकों व स्वर्णकारो से भी  कहा कि संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविध नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जा सके । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा पैट्रोल पंप, बैंकों व एटीएम के आस-पास पुलिस गश्त को बढाया गया है ।  पुलिस की पीसीआर व राईडर 24 घंटे लगातार गश्त करेंगे । उन्होंने सभी पैट्रोल पंप संचालको व स्वर्णकारों से कहा कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि पैट्रोल पंपों संचालकों व स्वर्णकारों के साथ लगातार बैठकें कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी और सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्रों के पैट्रोल पंपों व मुख्य बाजारों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पब्लिक कमेटी के सदस्यों को भी संबोधित किया तथा कहा कि पुलिस तथा जनता एक दुसरे के पूरक है । उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों पर कारगर ढ़ग से अंकुश लगाने के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है,इसलिए समाज के सभी लोग जिला पुलिस द्वारा नशे तथा अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्ण सहयोग करें ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके ।