सीआईए मील गेट की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 7.12 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित न्याना से आरोपी गिरफ्तार

स्टेट हेड रितेश गर्ग (हिसार हरियाणा):- हिसार । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मिल गेट पुलिस टीम ने एक आरोपी को गांव नयाना से हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए मील गेट पवन कुमार ने बताया कि एएसआई विक्रांत, सीआईए मिल गेट ने अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान शक के आधार पर एक युवक को काबू किया। पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम 120 मि.ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव नयाना, जिला हिसार के रूप में हुई है।  उन्होने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी/61/85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चैन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।


हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों एवं अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।