नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की मुहिम जारी, 12 नशा पीड़ितों को दिलाई गई दवाई व काउंसलिंग : एसपी हिसार
स्टेट हेड रितेश गर्ग (हिसार ,हरियाणा):- हिसार ।आई.जी.पी. हिसार मंडल, हिसार श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक हिसार के नेतृत्व में जिला हिसार में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा थाना आजाद नगर क्षेत्र की न्यू माल कॉलोनी, कैमरी रोड तथा थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के गांव सातरोड़ खुर्द खास में नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने गांववासियों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम द्वारा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं।
नशा मुक्ति टीम द्वारा जिला हिसार क्षेत्र में कुल 05 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उनके डोजियर फॉर्म भरे गए। इसके अतिरिक्त 05 नशा पीड़ितों को पहली बार सरकारी अस्पताल हिसार से उपचार हेतु दवाई उपलब्ध करवाई गई। वहीं 05 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाई उपलब्ध करवाई गई तथा उनकी काउंसलिंग भी की गई। इसके अलावा 02 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी अस्पताल हिसार से दवाई दिलवाई गई। इस प्रकार आज कुल 12 नशा पीड़ितों को उपचार एवं परामर्श का लाभ पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार का कहना
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। एसपी हिसार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्ति अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें तथा यदि किसी क्षेत्र में नशा तस्करी या नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।"आइए, हम सब मिलकर नशा मुक्त हिसार और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें, ताकि कोई भी युवा नशे की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद न करे।"