चौकी चौटाला पुलिस ने गार्टर चोरी की वारदात में वांछित दो आरोपी किए काबू,अब तक तीन आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार

सहायक संपादक रितेश गर्ग

(सिरसा,हरियाणा):-डबवाली । डबवाली पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चौटाला पुलिस ने घर में घुस कर लोहे का सामान चोरी करने की वारदात में वांछित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है । 
आरोपियों की पहचान: सुरेश कुमार पुत्र विष्णु व संजय कुमार उर्फ जुगनी पुत्र सतपाल उर्फ पाला निवासी जंडवाला बिश्नोईयां जिला सिरसा । 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 05.01.2026 कृष्ण कुमार पुत्र राजा राम निवासी जंडवाला बिश्नोईयां हाल वार्ड न. 09 मंडी डबवाली ने शिकायत दी कि दिनांक 28.12.2025 को जब वह अपने घर जंडवाला बिश्नोईयां पहुंचा तो उसने देखा कि उसके घर से लोहे की गार्डर का टुकड़ा व लोहे का सरिया किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए । जिस पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । चौकी चौटाला पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विनोद कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को दिनांक 18.01.2026 को गिरफ्तार कर लिया और चोरीशुदा गार्टर का टुकड़ा भी बरामद कर लिया । 
जो मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।