ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन में चौकी चौटाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपी किए काबू
सहायक सम्पादक रितेश गर्ग
(सिरसा, हरियाणा):-डबवाली । पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के दौरान डबवाली पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चौटाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।
चौकी चौटाला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
आरोपियों की पहचान: मोहित उर्फ मोनू, पुत्र नरेन्द्र, निवासी वार्ड नं. 03, ऐलनाबाद व महेन्द्र उर्फ अंकुश, पुत्र माही राम, निवासी अबूबशहर, जिला सिरसा ।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 30.08.2025 को हनुमान पुत्र मनोहर लाल निवासी काकरियां बास गांव चौटाला ने चौकी में दी शिकायत में बताया कि दिनांक 10.08.2025 को वह अपने भाई का मोटरसाइकिल लेकर गांव चौटाला शनि मंदिर के पास पहुंचा । जो उसने मोटर साईकिल एक दुकान के सामने खडी कर दी और दुकान में कटिंग करवाने लगा । जब वह कटिंग करवाकर दुकान से बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल बाहर नहीं मिली । जो उसने आस पास पूछताछ की तो कोई पता नहीं चला । जिस पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मुख्य सिपाही विजय कुमार के द्वारा जांच शुरू की गई । चौकी चौटाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया ।
आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी हासिल की जाएगी ।