एएनसी स्टाफ ने 62.33 ग्राम अफीम ,कार सहित तीन को किया काबू

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग 

 

डबवाली 23 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व राजीव कुमार उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ ने डबवाली से 62.33 ग्राम अफीम , कार सहित तीन युवको को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । गिरफ्तार किये गये आरोपियों  की पहचान पवन कुमार पुत्र बनवारी लाल, पवन कुमार पुत्र मदन लाल ,भजन लाल पुत्र फुला राम निवासीयान रामपुरा बिशनोईया जिला सिरसा के रूप में हुई है ।
           इस मामले के बारे में प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ASI दलबीर  सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये चौटाला रोड की तरफ से डबवाली की  तरफ जा रहे थे और कचहरी के मेन गेट के सामने  पहुंचे तो एक सफेद रंग की गाडी मैन गेट के सामने खडी थी जिसका न. HR. 20AC 1339 मार्का मारूती रीटीज रंग सफेद था । गाड़ी में तीन व्यक्ति बैठे थे और आपस में बातें कर रहे थे जब वे उनके पास जाकर रुके तो गाड़ी सरकारी को देखकर एकदम गाड़ी स्टार्ट करके चलने लगे तो उनकी गाड़ी बंद हो गई जिस पर एएसआई ने नशीले पदार्थ की शक के बिनाह पर उनकी गाड़ी के आगे सरकारी गाड़ी लगाकर तीनो लड़को को साथी मुलाजमान की ईमदाद से काबू करके गाड़ी की तलाशी ली तो गियर लीवर के पास एक पारदर्शी मोमी काला रंग लिफाफा बरामद हुआ जिसको खोलकर चेक किया तो उसमे एक सफेद रंग का मोमी लिफाफा मिला , जिसमे अफीम बरामद होने पर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपियों पवन कुमार पुत्र बनवारी लाल, पवन कुमार पुत्र मदन लाल ,भजन लाल पुत्र फुला राम उक्त को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (अफीम ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।