डबवाली में नशा मुक्ति टीम लगातार गांव-2 में जाकर नशा पीड़ितों की पहचान कर नागरिक अस्पताल में डाक्टर से काउंसलिगं करवा पीडितों का उपचार करवा रही

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग 

डबवाली 24 नवम्बर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार व हिसार मंडल के एडीजीपी डॉक्टर एम रवि किरण, के मार्गदर्शन में हिसार मंडल में चलाए जा रहे ड्रग्स मुक्ति अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। डबवाली में नशामुक्ति टीम द्वारा नशा पिडीतो के गांव-गांव में जाकर पिड़ीतो की पहचान कर नागरिक अस्पताल डबवाली से उपचार शुरू करवाया जा रहा है ।

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि डबवाली क्षेत्र में नशे सोदागरो को किसी भी सुरत में नही बख्शा जाएगा । उन्होने बताया कि डबवाली पुलिस द्वारा हर रोज नशा बेचने व नशा के सप्लायरो को पकड़कर सलाखों के पिछे भेजा जा रहा है और बताया कि जब से उन्होने डबवाली का कार्यभार सम्भाला है तब से मादक पदार्थ अधिनियम के 16 अभियोग दर्ज कर 25 आरोपियों को काबू कर जेल में बन्द करवाया है  तथा 62.33 ग्राम अफीम , 36 किलो ग्राम डोडा पोस्त व 73.62 एमजी हेरोईन की बरामदगी हुई है । आबकारी अधिनियम के 14 अभियोग दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे स  273 बोतल देशी शराब व 35 बोतल हथकड़ और 404 लीटर लाहन बरामद किया गया है ।डबवाली पुलिस लगातार नशे के प्रति अपना कार्य कर रही है । 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबवाली में नशामुक्ति टीम द्वारा नशा पिडीतो के गांव-गांव में जाकर पिड़ीतो की पहचान कर नागरिक अस्पताल डबवाली में उपचार शुरू करवाया गया है। उन्होने बताया कि  डबवाली नशा मुक्तित टीम द्वारा अबतक 45 गावों में जाकर 485 नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करके नागरिक अस्पताल डबवाली में डॉक्टर राजेश कुमार के पास काउंसलिंग करवा ईलाज शुरू करवाया गया है । जिसमे से 27 नशा पिड़ीतो ने नशा करना बिल्कुल छोड़ दिया है और बाकी का लगातार नागरिक अस्पताल डबवाली से ईलाज चल रहा है ।
 

आगे उन्होने बताया की दैनिक जागरण पेपर में मसीता निवासी नशा पिड़ीत की जो न्यूज आई है उस नशा पिड़ीत के पास उनकी नशा मुक्ति टीम बार बार गई है परन्तु नशा पिड़ीत व उसकी पत्नी तथा मां ने बार बार टीम को कहा की उनका ईलाज शिवम अस्पताल (प्राईवेट) सिरसा में पहले से चल रहा है और वे डाक्टर को बदलना नही चाहते । आज भी उप पुलिस अधीक्षक डबवाली श्री रमेश कुमार व प्रभारी थाना शहर डबवाली शैलेन्द्र कुमार व नशा मुक्ति टीम के उनके निवास गांव मसीतां में ईलाज करवाने के लिए गये । जिसपर नशा पिड़ीत व उसकी मां ने कहा की वह अपने लड़के को शिवम अस्पताल सिरसा में दाखील करवाने के लिए ले जा रही है और उसका ईलाज वहीं से करवायेगें । पुलिस अधीक्षक ने बताया की गांव मसीता में तीन मैडीकल है जिनको 172 बीएनएस का नोटिस दिया जा चुका है