संविधान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में प्राचार्य श्री जगदेव सिंह गिल जी के निर्देशन मे संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| प्रथम सत्र में खंड स्तरीय गीता महोत्सव-2024केअंतर्गत पेंटिंग,श्लोकोचारण, संवाद,निबंध,भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्यातिथि के रूप में श्री अमनपाल गोदारा बीआरसी खंड ओढा पहुंचे| इसमें खंड ओढा के सभी विद्यालयों से प्रतिभागी पहुंचे| प्रतियोगिता मे 6-8 व 9-12 कक्षाओं के दो समूह बनाये गए| दूसरे सत्र में में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया गया| प्राचार्य जगदेव सिंह गिल ने संविधान के बारे में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दिवस संविधान में लिखें मूल्यों न्याय,समानता,और भाईचारे की याद दिलाता है|विद्यार्थी जोनी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी| विद्यार्थीअनुराग,प्रहलाद,हरमन ने मौलिक अधिकार पर अपना भाषण दिया| इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमे चार टीमों ने भाग लिया| शिक्षक रुपिन्द्र और नीरज लाल ने भारत के संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान बताया भारतीय संविधान संघात्मक और एकात्मक दोनों तरह का है| ममता रानी प्राध्यापिका राजनीति शास्त्र और सुमिता एबीआरसी ने मौलिक अधिकारों के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा उनके कर्तव्यों के बारे में भी उनको जागरूक किया| यह जानकारी देते हुए खंड मीडिया प्रभारी मनोहर लाल खनगवाल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान दिखाकर संविधान की पालना करने का संकल्प भी दिलाया| इस अवसर पर गगनदीप,नीरज, विनोद कुमार,सुमिता एबीआरसी हरपाल सिंह,ओमप्रकाश,सोनू मेहता,मोनिका,निशा यादव,सीमा अमनप्रीत,अमन चैन,वजीर सिंह मौजूद रहे|