सिविल सोसाइटी डबवाली ने डबवाली के सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित किए जाने की मांग के लेकर डबवाली के विधायक चौधरी आदित्य देवीलाल को एक ज्ञापन सौंपा।
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
सिविल सोसाइटी के सदस्य और सेवानिवृत्ति वरिष्ठ बैंक प्रबंधक राजेश आहूजा तथा वेद कालड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति के अध्यक्ष राजीव वढेरा के नेतृत्व में आज हलका विधायक चौधरी आदित्य देवीलाल को दिए एक ज्ञापन में उन्हें जानकारी दी की डबवाली सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ना होने के कारण रोगियों का विशेष कर गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में मध्यम वर्ग की 50 से 60 गर्भवती महिलाएं रोजाना अपने उपचार व जांच के लिए सिविल अस्पताल में आ रही है, लेकिन यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण उन्हें निजी संस्थाओं से सेवाएं लेनी पड़ रही है। सिविल अस्पताल में समय पर सेवा उपलब्ध न होने के कारण कई बार मां व बच्चों की जान खतरे में भी पड़ जाती है । यह सुविधा एक आवश्यक जरूरत तथा स्थानीय लोगों की मांग भी है। विधायक ने आश्वस्त किया है कि वे सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन सहित तमाम सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए वे शीघ्र ही प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री से मिलने जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में सुविधाए उपलब्ध करवाने का पुरजोर प्रयास करेंगे। इस मौके पर इनेलो के हलका-प्रधान विनोद अरोड़ा, चौधरी संदीप सिहाग, रजनीश कनेडी, सुखविंदर सूर्य और कुलदीपक सहारण भी मौजूद थे।