मानवीय अधिकार सर्वोपरी:अदित्य देवीलाल

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग 

 

सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में, किसान, गरीब व कमेरा वर्ग सबको दिखाए जा रहे झठे और बेबुनियाद सपने

डबवाली। 
गरीब, किसान और कमेरा वर्ग की हमेशा इनेलो ने लड़ाई लड़ी है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी जब तक सभी वर्गों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते और सभी के अधिकारों की रक्षा करना मेरा फर्ज है। यह बात डबवाली के विधायक अदित्य देवीलाल ने अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को उन्होंने विधानसभा के सदन पटल पर पूरी ईमानदारी से रखा, चाहे वह धान खरीद की बात हो अथवा डीएपी खाद की किल्लत की। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दावे तो सरकार के खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग को हर तरह से शोषित करने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीद का कार्य करने वाली एजेंसियों की कार्य प्रणाली भी कठघरे में खड़ी है। सरकारी एजेंसियों के अलग-अलग मापदंड होने के कारण किसानों का धान आज भी मंडियों में पड़ा है और निजी कंपनियां किसानों की फसल कम दाम पर खरीदकर शोषण कर रही है। आदित्य देवीलाल ने डीएपी खाद की किल्लत पर बोलते हुए कहा कि सरकार को मालूम है कि किसान को फसल बुआई के लिए कितनी खाद की जरूरत है, इसके बावजूद भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करवाई गई तो वहीं मुनाफा खोरों को भी लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में उन्होंने हर वर्र्ग की पैरवी की है और भविष्य में भी करते रहेंगे। आदित्य देवीलाल ने कहा कि जिन गरीबों को आवास के नाम पर कॉलोनियां काटकर दी गई उनमें लंबे समय से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई। इस मुद्दे को उन्होंने सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा।
बढ़ते नशे पर बोलते हुए विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि डबवाली विधानसभा क्षेत्र को नशे से मुक्त करवाने के लिए वह पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है, जिसमें इनेलो प्रधान विनोद अरोड़ा व इनेलो शहरी प्रधान संदीप चौधरी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिनिधि मंडल जल्द पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नशे पर अंकुश लगाने के लिए रूप रेखा तैयार करेंगे ताकि असली नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा जा सके। नशा पीडि़त जो लोग नशा छोडऩा चाहते हैं उनके लिए सरकार को सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े शहर ऐसे हैं जहां चिकित्सक पर्याप्त मात्रा से अधिक है और जो छोटे शहरों के हस्तपालों में आना नहीं चाहते इस पर भी वह कार्य करने का  प्रयास कर रहे हैं ताकि नशा पीडि़तो नशा छुड़वाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ जा सके।
बेरोजगारी के सवाल पर विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली सही नहीं है और सही मायनों में पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं का भी रोजगार के नाम पर शोषण करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गे्रड सी और डी के माध्यम से जो नौकरियांं दी जा रही है उनके मापदंड सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों को चपड़ासी से लेकर गेटमैन की नौकरियां दी जा रही है तो वहीं इसी को ही सरकार बिना खर्ची और पर्ची का नाम देकर झूठी वाहवाही लूट रही है। मजबूर और बेबस उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को गे्रड सी और डी मेें धकेला जा रहा है जिसमें प्रमोशन नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसे में बेरोजगार युवक मजबूरी में ऐसी नौकरी करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस व बीजेपी ने गैस्ट टीचरों का नाम देकर शिक्षका के क्षेत्र से जुड़े युवाओं का भी मजाक बनाया हुआ और उन्हें पक्का करने का काम नहीं किया जा रहा।
बॉक्स
बस स्टैंड रोड को चौड़ा करवाया जाएगा
विधायक अदित्य देवीलाल ने बस स्टैंड रोड को चौड़ा करवाने के प्रश्न में कहा कि असल में तो सरकार चाहती ही नहीं कि डबवाली विकास के पथ पर आगे बढ़े, लेकिन डब्वाली की जनता ने जो उन्हें ताकत दी है उस ताकत का प्रयोग करते हुए संबंधित विभाग से तालमेल बनाकर कार्य करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि न्यू बस स्टैंड रोड का चौड़ाकरण करके शहर को और अधिक खूबसूरत और आमजन की सुविधा के अनूकूल बनाया जा सके।
बॉक्स

अभय सिंह बेखौफ होकर उठाते थे मुद्दे
विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि आमजन व किसान, गरीब सहित कमेरा वर्ग की अवाज को यदि कोई उठाता था तो वह थे जन नायक चौधरी देवीलाल, पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला या फिर इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला। अब उन्हें अवसर मिला है और वह भी किसान, पिछड़ा वर्ग और कमेरा वर्ग के साथ-साथ हर वर्ग की आवाज को विधानसभा में बुुलंद करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास की ओर अग्रसर करना और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही उनका दात्यिव है और इस दायित्व को पूरा करने के लिए आमजन की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।
बॉक्स
4 करोड़ 60 लाख की लागत बनेगा भव्य पार्क
विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि वह शहर के सौंदर्यकरण के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड-4 में लगभग साढ़े चार एकड़ में 4 करोड़ 60 लाख की लागत की लागत से भव्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के लिए यह पार्क एक बड़ी सौगात बनेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गोल चौक का भी नवीनीकरण जल्द किया जाएग। वहीं शहर की अन्य परियोजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है जो पाइप लाइन में उन पर भी जल्द कार्य आरंभ हो जाएगा।