सीआईए डबवाली टीम ने लूट के एक पुराने मामले में संलिप्त आरोपी को किया काबू *
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
सिरसा(हरियाणा ):- डबवाली 27 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने लूट के एक पुराने मामले में संलिप्त आरोपी बूटा सिंह पुत्र सुखमिन्द्र सिंह निवासी शेरगढ़ को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
।
इस संबंध में प्रभारी सीआईए डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि दिनांक 07.10.2023 प्रहलाद राय पुत्र मंगला निवासी चौहान नगर वार्ड नं0 20 मंडी डबवाली की शिकायत पर जब वह दिनांक 06.10.2023 को समय करीब रात 08:30 बजें बाजार से वापिस अपने घर गुग्गो मेडी मण्डी डबवाली के रास्ते से होकर जा रहा था तो गुग्गा मेडी से थोडा आगे गया ही था कि तीन चार बाईक पर सवार करीब 7-8 आदमियों ने अपनी बाईक उसके बाइक के आगे व पीछे लगाकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करके दो एटीएम एक एसबीआई व एक बैंक ऑफ बड़ौदा, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स, पैन कार्ड व अन्य जरूरी डॉक्युमेंट व नगदी करीब 300-400 रु० छीने जाने पर अभियोग दर्ज किया गया था । जांच के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । जांच के दौरान आरोपी बूटा सिंह को काबू किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।