सीआईए कालांवाली स्टाफ ने 6.13 ग्राम हेरोईन चिट्टा एक को किया काबू

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग

सिरसा  (हरियाणा ):-डबवाली 27 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व राजीव कुमार उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने मंडी कालांवाली से 6.13.ग्राम हेरोइन सहित आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र जगरुप सिहँ निवासी वार्ड न.4 गौशाला मोहल्ला मंडी कालांवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
           इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि SI महेंद्र सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पङताल अपराध तखतमल रेलवे फाटक से गांव तख्तमल की तरफ जा रहे थे जब दामोदर चिकन कॉर्नर तख्तमल रोड छजगढ मोहल्ला मंडी कालांवाली गली के सामने पहुंचे तो छजगढ मोहल्ला मंडी कालांवाली गली की तरफ से एक नौजवान लड़का आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस की गाडी को देखकर एक दम पीछे मुडकर तेज-तेज कदमो से चलने लगा जो SI ने किसी अपराध का अन्देशा होने पर तुरन्त गाडी रुकवाकर साथी मुलाजमान की मदद से नौजवान लड़के को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी राजेन्द्र  सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन चिट्टा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार  किया जाएगा ।