थाना कालांवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में असल सप्लायर को काबू कर भेजा जेल
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
डबवाली 27 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना कालांवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ राम पुत्र सतपाल सिंह निवासी माखा को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में सहायक सब इंस्पेक्टर शिवचरण ने बताया कि दिनांक 12.05.2024 को सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी अमरीक सिह पुत्र भुरा सिह वासी गांव खतरांवा से 10 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद करके आरोपी को बंद जेल सिरसा करवाया था । आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ राम द्वारा ही आरोपी अमरीक सिंह को डोडा पोस्त बेचा गया था । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।