गांव भंगू के एक घर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझी,एक आरोपी काबू ,एक अन्य की पहचान हुई ।
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
सिरसा......जिला की बड़ागुढा थाना पुलिस ने बीती 26 नबंवर को गांव भंगू के एक घर में दिन के समय हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार किर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है । इस संबंध म जानकारी देते हुए बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मंगू राम पुत्र हंसराम निवासी गांव भंगू के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी शुदा संपति बरामद की जाएगी । थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया युवक तथा उसका अन्य साथी दोनो ही नशे के आदि बताए जा रहे है तथा नशे की पूर्ति के लिए ही दोनों युवकों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । उन्होंने बताया कि इस संबंध में जसकरन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी भंगू की शिकायत पर बड़ागुढा थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में जसकरण सिहं निवासी भंगू ने बताया कि वह मकेनिक का काम करता है तथा बीती 26 नंबवर को दिन के समय उनके घर पर कोई नही था पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर घर में रखी स्मार्ट वॉच तथा करीब 10/12 हजार रुपए की राशि चोरी करके ले गया ।