जिला पुलिस ने हजारों रुपए की 14 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की,एक महिला व दो युवकों सहित तीन काबू ।

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग 

 

सिरसा...........पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा  व एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा  टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कर करते हुए अलग-अलग जगहों से एक महिला व दो युवकों सहित तीन लोगों के कब्जा से कुल 14 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान नजदीक एनएच-9 गांव सिकंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने से आते दिखाई दिए पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर उनके कब्जा से 6 ग्राम 47 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राहुल पुत्र रोहताश व प्रीतम सिंह पुत्र नरेश कुमार निवासियान गांव सिकंदरपुर जिला सिरसा के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य एक घटना  में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त चेकिंग के दौरान किर्ती नगर सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक महिला आती दिखाई दी उक्त महिला ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त महिला को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 8 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है ।  नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार कि गई महिला की पहचान रानी पत्नी सुखपाल सिंह निवासी संगा थाना सरदुलगढ़ हाल हाऊसिंग बोर्ड फिरोजपुर पंजाब के रुप में हुई है ।  उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जबकि गिरफ्तार कि गई महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।